गोंडा, मार्च 18 -- रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरथा इटहिया के निवासी रामगोपाल ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहां कि बीती रात दावत खाकर घर वापस आते समय गांव के ही अनुरुद्ध प्रसाद दूबे ने पुरानी रंजिश को लेकर मारा पीटा तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रामगोपाल के शिकायती पत्र पर गांव के ही एक व्यक्ति पर एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.