धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, प्रतिनिधि झरिया के रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मुकदमे में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने बचाव पक्ष को गवाह पेश करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान जेल मे बंद आरा बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को रांची की होटवार जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। वहीं जमानत पर मुक्त हर्ष सिंह शनिवार को कोर्ट में हाजिर नहीं थे। नंद कुमार सिंह आठ अगस्त से जेल में बंद है। इसी कांड में पटना का चंदन शर्मा और तेतुलमारी का हरेंद्र सिंह फरार हैं। 29 जनवरी 2017 को रंजय सिंह की सरायढेला बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...