धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झरिया के रंजय सिंह की हत्या में आठ वर्षों से पुलिस के साथ आंख मिचौनी का खेल खेल रहे कथित शूटर चंदन शर्मा का घर कुर्क होगा। पुलिस इसी सप्ताह उसके पटना मसौढ़ी के नीमा गांव में स्थित पैतृक घर को कुर्क करने की तैयारी में है। कोर्ट से सरायढेला पुलिस ने कुर्की का आदेश ले लिया है। कुर्की का इश्तेहार जारी होने के बाद इसी साल 25 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट से उसे अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस लेनी पड़ी थी। रंजय सिंह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का बेहद करीबी था। 29 जनवरी 2017 की शाम स्कूटी से सिंह मेंशन से अपने फ्लैट सरायढेला चाणक्य नगर जाने के दौरान रास्ते में उसे गोली मारी गई थी। रंजय के साथ बाइक से जा रहे राजा यादव ने शूटरों की पहचान की थी। इस कांड में 2018 में आरा से गिरफ्तार मुख्य शूटर नंद कुमार उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.