अलीगढ़, मई 26 -- फोटो.. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र ने महिला विंग महानगर इकाई का किया गठन 15 जून को व्यापारी महाघोष में जुटने के लिए व्यापारियों से अपील अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को आगरा रोड स्थित एक होटल में हुई, जिसमें महानगर महिला विंग की पदाधिकारियों की घोषणा की गई। महिला इकाई में महानगर अध्यक्ष रंजना वार्ष्णेय व महामंत्री अनीता सिंह को बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने घोषणा करते हुए कहा कि रंजना वार्ष्णेय को महिला महानगर अध्यक्ष, अनीता सिंह को महामंत्री, छवि तोमर, वंदना तोमर उपाध्यक्ष, प्रिया अग्रवाल तो कोषाध्यक्ष, दीक्षा, अंजू, कुसुम को मंत्री बनाया गया। युवा महानगर अध्यक्ष कमल गुप्ता, महामंत्री लकी व मनीष नीलगिरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता धम्मू को मनोनीत...