रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस और जन-संवाद की नीति को जिला प्रशासन ने धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित किया है। आईजीआरएस की जनवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में रामपुर जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व और युद्धस्तर पर की गई मॉनिटरिंग का ही परिणाम है कि रामपुर ने निर्धारित सभी मानकों पर 140 में से 140 पूर्ण अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने इस सफलता का श्रेय पारदर्शी कार्यप्रणाली और जवाबदेही को दिया है। डीएम की रणनीति के तहत जनपद में थर्ड लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसके लिए एक विशेष आईजीआरएस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी शिकायत के निस्तारण के अगले 24 घंटे के भीतर कंट्रोल रूम से...