देवरिया, मार्च 17 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रंग लगाने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। मामूली विवाद में दोनों पक्षों के बीच मेन चौराहे पर जमकर लाठियां चली थी। पुलिस ने एक पक्ष के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष का केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे पर होली पर्व के दिन रंग लगाने के विवाद में भरथ गुप्ता और श्रीराम यादव में कहा सुनी हो गई थी। कहा सुनी के बाद बीच सड़क पर परिजन भी जुट गए। जल्दी ही दोनों पक्षों के बीच चल रही नोंक-झोंक मारपीट में तब्दील हो गई। आसपास घर होने से दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े। घटना में श्री राम, विकास, छोटेलाल, राहुल और कमलावती, विशाल, भरथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.