मुरादाबाद, मार्च 16 -- थाना क्षेत्र में एक महिला ने होली ओर रंग लगाने बहाने घर में घुसे चचिया सुसर पर छेड़छाड़ और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि होली के दिन उनके चचिया सुसर देवेंद्र रंग लगाने के बहाने घर में घुस आए और और महिला के साथ रंग लगाते हुए छेड़छाड़ करने लगा महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने महिला के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी । पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.