औरंगाबाद, सितम्बर 7 -- रफीगंज कांग्रेस कार्यालय में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बलिगांव पंचायत के उपसरपंच राणा रंग बहादुर सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव रामराज सिंह, सरपंच विसुन देव पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष अजीम खां, संतोष सिंह, हरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, सुशील सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...