आगरा, मार्च 19 -- तीर्थ नगरी सोरों के लोग रंग पंचमी के दिन होली के रंगों में सराबोर नजर आए। आओ खेलें मां गंगा-वराह संग होली खेलने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। तीर्थ नगरी की फिजा में दिनभर रंग व गुलाल उड़ता नजर आया। वहीं आसमान से हैलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा कर और भी आनंदित कर दिया। बुधवार की सुबह श्री गंगा भक्ति समिति के द्वारा निकाली गई आओ खेलें मां गंगा-वराह के संग होली की शोभायात्रा का शुभारंभ समाज सेवी सुनील तिवारी व मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया। मां गंगा व वराह के डोले की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ होते ही हजारों युवाओं ने गुलाल व फूलों की होली खेलना शुरू कर दिया। गंगा वराह की शोभायात्रा मोहल्ला चक्रतीर्थ, बारू, चौदहपौर होती हुई कटरा बाजार चौराहा पर पहुंती। तीर्थ नगरी के सड़कों व घरों की छतों पर खड़े पुरूष व महिओं ने शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.