बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंग संस्था 'द प्लेयर्स एक्ट' द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से दिनकर कला भवन, बेगूसराय में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव रंग उत्सव 2025 का समापन पांचवें एवं अंतिम दिन न्यू एज थिएटर, बेगूसराय (बिहार) की नाट्य प्रस्तुति 'आषाढ़ का एक दिन' के मंचन के साथ भव्य रूप से हुआ। यह नाटक हिंदी के शीर्षस्थ नाटककार मोहन राकेश की कालजयी कृति पर आधारित है, जिसे हिंदी का पहला आधुनिक नाटक भी माना जाता है। 'आषाढ़ का एक दिन' महाकवि कालिदास के जीवन, उनकी रचनात्मक बेचैनी और मल्लिका के निःस्वार्थ प्रेम के जटिल द्वंद्व को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। नाटक उस दौर की कथा कहता है जब कालिदास प्रसिद्ध नहीं थे। प्रस्तुति में कालिदास, मल्लिका, विलोम, अंबिका और मातुल जैसे पात्रों के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.