विकासनगर, अक्टूबर 17 -- पछुवादून के शिक्षण संस्थानो में शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया तो मिट्टी के दीप बनाकर दीपावली को शांति व सद्भाव से मनाने के लिए प्रेरित किया। यूरो किड्स प्री स्कूल दुर्गा विहार स्कूल में नौनिहालों ने रंगोली बनाकर समाज में एकता व सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय के सेंटर हेड मनीष राणा ने कहा कि दीपावली अज्ञान पर ज्ञान के प्रकाश का पर्व है। दीपावली पर जलाए जाने वाले दीये संपूर्ण विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर कुरीतियों, हिंसा को मिटाने में सहायक होंगे, ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दीपावली पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगार...