कुशीनगर, मई 19 -- कुशीनगर। जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को रानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए सोमवार व मंगलवार को रंगोली के साथ वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके फोटो ग्राफ्स के माध्यम से जानकारी देने का निर्देश दिया है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की मराठा शासक तथा होल्कर राजवंश की न्यायप्रिय महारानी थी। इनका जन्म 31 मई 1725 को हुआ था। इन्होंने अपने राज्य में धर्म, समाज व संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इनके द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के विशेष प्रयास किया था। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.