सासाराम, अक्टूबर 13 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। जीविका दीदियों ने अनोखे तरीके से लोगों को सोमवार को मतदान के प्रति जागरूक किया। बताया जाता है कि जीविका से जुड़ी महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई और उसमें मतदान से जुड़े संदेश लिखवाए। साथ ही रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर भी महिलाओं ने पहले मतदान, फिर जलपान, मेरा वोट-मेरी ताकत जैसे संदेशों से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करायी। महिलाओं की हाथों पर मेहंदी रचने के बाद सीएम प्रियंका कुमारी, सरिता कुमारी ने कही कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वह अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे। अभियान में शामिल सोना देवी, शांति देवी, पूनम देवी, अगहनिया देवी, उमा देवी आदि ने बतायी कि बेहतर नेतृत्वकर्ता चुनने के लिए मतदान आवश्यक है। सपना सीएलएफ अध्यक्ष निर्मला देवी ने भी लोगों से अपील...