कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में रंगोली एवं चित्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में राशि पांडेय व खुशबू वर्मा पहले, ईरम अंसारी, समृद्धि व प्रियंका भारती दूसरे और हर्ष कुमार, अभिषेक मौर्य व अंशिका मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, नित्या, अनामिका व कनक सिंह को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में प्रेम सिंह प्रथम, आस्तिक चौधरी द्वितीय व राहुल मंडल तृतीय स्थान पर रहे। रवि प्रताप सिंह व अमन चौहान को सांत्वना पुरस्कार मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.