बक्सर, जनवरी 2 -- प्रतियोगिता रौशनी प्रथम, ऋचा द्वितीय व पलक को तृतीय स्थान मिला स्थानीय नागरिकों, युवाओं व स्वयंसेवकों की भागीदारी रही फोटो संख्या 21 कैप्शन - शुक्रवार को किला मैदान में प्रमाण पत्र दिखाते नशामुक्ति रंगोली प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय किला मैदान में शुक्रवार को नशा मुक्ति रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कला और रचनात्मकता के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को नशा-मुक्त समाज निर्माण से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि...