रांची, अक्टूबर 17 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो में शुक्रवार को दीपावली पर रंगोली बनाओ-दीया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें भारतीय पारंपरिक कलाओं से परिचित कराना था। विद्यालय परिसर में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों में पारंपरिक और आधुनिक विषयों का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। विशेष रूप से लक्ष्मी-गणेश की पारंपरिक रंगोली, डिजिटल इंडिया थीम, ऑपरेशन सिंदूर, राम-सीता की धार्मिक झांकियां और पारंपरिक अल्पना आर्ट को सराहा गया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने रामायण पर आधारित पपेट शो प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्य क...