गया, नवम्बर 5 -- बिहार विधानसभा में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। पलुहड़ गांव में आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में 120 महिलाएं शामिल हुईं। दूसरे चरण में टिकारी में 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने रंगोली और गीत के माध्यम लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। लोगों के घर-घर जाकर उनसे 11 नवंबर को मतदान करने का अनुरोध किया। जीविका दीदियों को लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के महत्व को समझाते हुए सभी को मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जीविका ग्राम संगठन की अध्यक्ष उर्मिला देवी, गुड़िया देवी, सामुदायिक समन्वयक वंदना कुमारी, लेखापाल राजकिशोर, जीविका मित्र शोभा कुमारी...