कौशाम्बी, मार्च 21 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से रिद्धि सिद्धि रिसॉर्ट फेस-1 भरवारी में गुरुवार रात भव्य रंगोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने रंगोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए शुरू किया। समारोह की सबसे खास बात सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। लोकगीतों, बॉलीवुड धुनों और होली के पारंपरिक गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। ग्रुप के चेयरमैन एवं निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द का भी प्रतीक है। उनका उद्देश्य समाज में खुशियां फैलाना और सभी को एक साथ जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया, जिला पंचायत अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.