शामली, मार्च 27 -- नगर व क्षेत्र में होली उत्सव फाग धूमधाम के साथ मनाया गया। होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। हुडदंग करने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिली। जिसके चलते क्षेत्र में शांति होली पर्व सम्पन्न हुआ। सोमवार को कांधला नगर और क्षेत्र में रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे। छुटपुट घटनाओं बीच होली शांतिपूर्ण रहीं। होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा था। रविवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। सोमवार की सुबह मौसम में ठंडापन था, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मु...