सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, एक संवाददाता। इनर व्हील क्लब आद्या ने इस वर्ष होली का पर्व सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए अनोखे अंदाज़ में मनाया। क्लब की सदस्याएं सीवान की एक आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां बच्चों के साथ रंग उत्सव मनाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों के बीच नए वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही पारंपरिक होली व्यंजन पुआ-पकवान तैयार कर मिठाइयां बाँटी गईं। बच्चों और सदस्याओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। रंगों के इस उत्सव में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में क्लब की प्रेसिडेंट आरती आलोक वर्मा, सेक्रेटरी रिंकी कुमारी, वाइस प्रेसिडेंट रेखा जायसवाल, बबीता देवी, अंजू देवी, राजरानी गुप्ता, गीता गुप्ता, डॉ. सोनाली एवं बबीता राजा सहित अन्य सदस्याओं की गरिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.