कोडरमा, मार्च 12 -- कोडरमा, संवाददाता । रंगों का पवित्र पर्व होली इस बार होलिका दहन के एक दिन बाद मनायी जाएगी। तिथियों के घटने-बढ़ने के समय चक्र के कारण ऐसा हो रहा है। पं कुंतलेश पांडेय ने बताया कि रंगों का पर्व होली इस बार 15 मार्च को मनायी जाएगी। होली इस बार कई शुभ संयोग समेटे आ रही है। 13 मार्च को होलिका दहन होगा। जबकि 14 मार्च को पूर्णिमा होने के कारण एक दिनी आतर रहेगा। ग्रह-नक्षत्र और तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण होली इस बार होलिका दहन के एक दिन बाद मनाया जाएगा। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात में होता है। होली पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा 13 मार्च को दिन में 10.03 बजे प्रवेश कर रहा है और अगले दिन अर्थात 14 मार्च दिन शुक्रवार को दिन में 11.11 बजे समाप्त हो रहा है। इस दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.