बोकारो, मार्च 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली उत्साह व उमंग के साथ शंतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कुछ इलाकों में शुक्रवार तो कुछ जगहों में शनिवार को लोगों होली मनाया। वहीं, गुरुवार की शाम विधि विधान के साथ होलिका दहन किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त आवास में होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी के साथ काफी संख्या में कर्मी शामिल हुए। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डीसी विजया जाधव ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है। इस त्योहार में लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बोकारो वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। होली में दिखा उत्साह...