मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 21 -- मीरापुर क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। कस्बे के बाजार रंगीन झालरों से जगमगाते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपक की रोशनी व रंगीन झालरों से लोगों के सजे रहे। लोगों ने घरों में व अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी जी का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। भगवान श्री राम के सीता माता व लक्ष्मण जी के साथ वनवास काटकर 14 वर्ष बाद उनके अयोध्या आगमन पर ख़ुशी के रूप में मनाया जाने वाला दीपावली पर्व मीरापुर कस्बें व देहात क्षेत्र में बड़े धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया।इस दौरान लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपकों व रंगीन झालरों से दुल्हन की तरह सजाया हर तरफ रोशनी ही रोशनी नजर आई।बाज़ार में चहल-पहल नज़र आई।लोगों ने सपरिवार अपने देवता...