बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने सीनियर्स को विदाई देने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, मनोरंजक प्रस्तुतियाँ, उपहार व गुलाब के फूल देकर अपने सीनियर्स के प्रति स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का जनरल सेक्रेटरी परवीन शुक्ला, मैनेजिंग डायरेक्टर आदेश कौशिक, सारांश कौशिक, प्रिंसिपल ओपीएन उपाध्याय व विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया। चेयरमैन अनुराग कौशिक ने बताया कि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। रैम्प पर कैटवॉक किया। रितेश अचलास व श्रुति त्यागी को फेयरवेल स्टूडेंट के रूप में सम्मानित किया गया। जनरल सेक्रेटरी परवीन शुक्ला ने दोनों विद्यार्थियों को मुकुट पहनाकर सम्मानि...