धनबाद, फरवरी 15 -- झरिया, वरीय संवाददाता। बालिका विद्या मंदिर झरिया में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विदाई समारोह हुआ। इसकी शुरुआत झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, प्रमोद जालुका, उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष हरीश राठी, प्राचार्या पूनम गोयल, उपप्राचार्या रंजू सिन्हा व कक्षा 12वीं के छात्रों ने संयुक्त रूप से की। प्राचार्या पूनम गोयल ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मिस्टर बालिका आदर्श गुप्ता, और मिस बालिका का खिताब प्रत्यूषा केसरी को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.