धनबाद, फरवरी 1 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। परसबनियां अपग्रेड प्लस टू हाइस्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाइ दी गयी। एचएम महेशप्रसाद साहू, वसंत प्रसाद, मनीष सिंह यादव, सूर्यप्रकाश यादव, जमीर अख्तर, मानिकचंद्र कुंभकार आदि मौके पर थे। दूसरी तरफ डांगेपाड़ा अपग्रेड हाइस्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। मौके पर मैट्रिक-इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। उपप्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेशचंद्र महतो, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, मुकुलचंद्र रोहिदास, एचएम कृष्णा प्रसाद, अध्यक्ष रूपेश भंडारी, सीआरपी तरणी रवानी, नारायण पंडित, संजय कुमार महतो आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्त...