सासाराम, मई 20 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय सासाराम में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वाधान 21 व 22 मई 2025 को शेरशाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम न्यू स्टेडियम, फजलगंज में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शेरशाह महोत्सव का उद्घाटन बुधवार शाम पांच बजे सूबे के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष सिंह करेंगे। उल्लेखनीय है कि शेरशाह महोत्सव का आयोजन 2023 के बाद किया जा रहा है। 2024 में आम चुनाव के कारण 21-22 मई को आयोजन नहीं हो पाया था। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना है। शेरशाह से संबंधित ऐतिहासिक इमारतों एवं महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों की तरफ पर्यटकों का ध्यान ...