बागपत, फरवरी 16 -- कस्बे के विद्या भवन पब्लिक स्कूल में सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित फेयरवेल समारोह फाइनल बेल इन क्लासरूम हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। समारोह में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों को उपहार व स्मृति-चिह्न देकर उन्हें नई जीवन-यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर आशीर्वाद देने की परंपरा ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में आयुष धामा को "मिस्टर फेयरवेल" और यूस्पी शर्मा को "मिस फेयरवेल" चुना गया, जिस पर उपस्थित सभी ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और परिश्रम के ...