बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। नगर के सराय रोड स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विदाई दी गई। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ शैक्षणिक यात्रा को सफलता पूर्वक पूर्ण किया है। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपने संस्मरण साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...