बदायूं, मई 8 -- बदायूं। रंगशाला पर काम करते समय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, युवक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है और वे बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चंदौई गांव में हुआ। मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के गिगरी गांव निवासी मुफ़राज आलम 27 वर्ष पुत्र मोहम्मद लालो, मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के मलपुर गांव से बारात में रंगशाला लेकर चंदौई गांव आए थे। बुधवार रात यहां बारात चल रही थी, इसी दौरान बिजली का तार रंगशाला से टच हो गया, जिसकी वजह से मुफ़राज को करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद रंगशाला पर काम कर रहे उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.