गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वावधान में स्व. जेपी कुशवाहा 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के चौथे दिन शहर में रंगयात्रा निकाली गई। रंगयात्रा में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने शहर की सड़कों पर सांस्कृतिक छटा बिखेरी। कला संगम की रंगयात्रा में उड़िया, बंगाली, छऊ नृत्य संस्कृति के जहां दर्शन हुए, वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, दिल्ली व अन्य राज्यों के कलाकारों ने अपनी कला से शहर के लोगों का मन मोह लिया। रंगयात्रा ईश्वर स्मृति भवन से निकलकर काली बाड़ी मंदिर, टावर चौक, पद्म चौक, बड़ा चौक होते हुए गांधी चौक तक पहुंचकर समाप्त हुई। गांधी चौक पर कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह ने रंग यात्रा के कलाकारों का स्वागत किया। रंग यात्रा में सचिव सतीश कुं...