नई दिल्ली, मार्च 9 -- हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। एकादशी 10 मार्च, यानी सोमवार को है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और व्रत रखकर उनकी कृपा प्राप्त करने की प्रार्थना करेंगे। रंगभरी एकादशी को आमलकी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, रंगभरी एकादशी का संबंध होली महोत्सव से भी है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ होली खेली थी। इसलिए इसे होली से पहले भक्तिभाव से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.