हरदोई, मार्च 11 -- हरदोई। शहर के रेलवेगंज में श्री खाटू श्याम मंदिर के पास रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य पर श्री खाटू श्याम संकीर्तन समिति ने अष्टम भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया। इसमें कानपुर, बुलंदशहर, सीतापुर और हरदोई के भजन गायकों ने भजनों से बाबा को रिझाया। गायक आर्यन अग्रवाल ने गणेश व खाटू श्याम वंदना पेश की। सीतापुर से आये प्रसिद्ध भजन गायक शिवांशु पंडित ने अपने भजनो के माध्यम से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिवांशु पंडित ने आओ श्याम पधारो मेरे अंगना...., लाख चाहू मगर बात बनती नही क्या करूँ...., खाटू को श्याम रंगीले रे खाटू को... सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। रूचि किंकर ने अनोखे अंदाज में शिव तांडव सुनाकर लोगो को रोमांचित कर दिया। पूजन मंदिर पुजारी पंडित रवि मिश्रा व अनिरुद्ध तिवारी ने सम्पन्न करवाया। समाजसेवी राज अग्रवाल व रितू अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.