बलिया, मार्च 9 -- बलिया, संवाददाता। शहर के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर में रंगभरी एकादशी 10 मार्च यानि आज सोमवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर प्रबंध समिति के अजय चौधरी डब्लू ने बताया कि सुबह आरती के बाद पालकी पर माताजी की प्रतिमा भक्त क्षेत्रीय भ्रमण कराया जायेगा। शाम को होली के भक्ति भजन का आयोजन होगा। साथ ही भगवान शंकर और मां पार्वती को अबीर गुलाल चढ़ाया जायेगा। वहीं चिलकहर ब्लॉक के मटही गांव के लोगों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। रंगभरी एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए थम्हनपुरा निवासी आचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष को रंगभरी एकादशी या आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस साल वह आज यानि 10 मार्च को है।इस दिन भगवान विष्णु और शिव की उपासना करने और शिवलिंग पर लाल रंग का गुलाल और माता पार्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.