धनबाद, नवम्बर 2 -- धनबाद/जमशेदपुर, हिटी जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर से पुलिस ने शनिवार सुबह गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह से जुड़े दो और शूटरों को गिरफ्तार किया। दोनों पर रंगदारी नहीं देने पर सीतारामडेरा के कारोबारी और ठेकेदार हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग में शामिल रहने का आरोप है। दोनों के नाम कोंदू और राजेश हैं। कोंदू ने पिट्ठू लादकर लगातार फायरिंग की थी, जबकि राजेश स्कूटी चला रहा था। जमशेदपुर में शूटरों की हुई गिरफ्तारी से धनबाद में भी प्रिंस के शागिर्दों में खलबली है। धनबाद में भी प्रिंस के गुर्गों के खिलाफ लगातार पुलिस दबिश दे रही है। दोनों शूटरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आपराधिक षड़यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों अपराधियों का नाम रांची में गिरफ्तार दशरथ शुक्ला के बयान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.