गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर रंगदारी व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न मामलों में 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम ने गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी विनय तिवारी के आदेश के बाद जिले भर की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चला कर यह कार्रवाई की है। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार हत्या के प्रयास के मामले में नौ, पॉक्सो एक्ट के मामले में एक, रंगदारी के मामले में दो, पुलिस पर हमले के मामले में दो, शराब के नशे में पांच, शराब तस्करी के मामले में पांच, ट्रायल के वारंटी तीन, 170 बीएनएसएस में तीन, 128 बीएनएसएस में तीन लोगों को पकड़ा गया है। जिले भर में हुई कार्रवाई के दौरान 90.6 लीटर देसी 86.4 लीटर विदेशी ...