बेगुसराय, मार्च 21 -- नावकोठी। थाने के नीरपुर गांव में अपनी पैतृक भूमि पर से बालू नहीं उठाने देने व रंगदारी मांगने, हत्या कर देने की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज करवाया गया है। इस संबंध में सुबोध गिरि की पत्नी गंगिया देवी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है जो पैतृक संपत्ति पर कब्जा जमायी हुई है। पड़ोसी रामचन्द्र गिरि, उसके पुत्र चुनचुन गिरी, कौशल गिरि, चुनचुन गिरी की पत्नी आशा देवी आदि उसका बालू उठाने नहीं दे रहे हैं। 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग की जा रही है। केस उठाने की धमकी देने के साथ ही हत्या करने की भी बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.