ललितपुर, मार्च 18 -- ललितपुर। ग्रामीण के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोपी दो आरोपितों को महरौनी कोतवाली पुलिस ने बानपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। महरौनी कोतवाली अन्तर्गत कस्बा में रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि राहुल व जगदीश निवासीगण पुराना सौंजना रोड महरौनी ने उनके साथ मारपीट गाली गलौज की और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपितों को पुलिस ने बानपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक महरौनी कोतवाली विनोद कुमार मिश्र, उनि मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सन्नी यादव व कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.