भागलपुर, दिसम्बर 31 -- कहलगांव (भागलपुर), निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के पन्नूचक गांव में मंगलवार को भट्ठा मालिक विनोद यादव से दिनदहाड़े रंगदारी मांगने पहुंचे कुख्यात अपराधी टिब्भा मंडल पर फायरिंग हुई। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे चार गोली लगने की बात सामने आई है। इलाज के लिए उसे मायागंज लाया गया जहां से पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद और थानेदार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भट्ठा मालिक और ईंट भट्ठा संघ के अध्यक्ष विनोद यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। दो लाख रंगदारी के लिए साथी संग पहुंचा था विनोद के घर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि टिब्भा मंडल पिछले कुछ दिनों से विनोद यादव से...