मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पारू चौक स्थित निजी अस्पताल के संचालक हरिनाथ कुमार भारती पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। इस दौरान जमकर लूटपाट की गई। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर हरिनाथ भारती ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। इसमें पारू सहनी टोला के अरविंद कुमार और पारू बाजार टोला के राजा साह को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पारू चौक पर हॉस्पिटल है। बीते दो माह पूर्व दोनों आरोपितों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। बीते 13 फरवरी की रात लगभग साढ़े नौ बजे नशे की हालत में हथियार के साथ दोनों आरोपित आ धमके। उसके बाद ढूंढते हुए बेडरूम में घुस गए। विरोध करने पर अरविंद ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया और राजा नुकीले हथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.