गोपालगंज, अप्रैल 15 -- थावे थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी थावे । एक संवाददाता। विगत आठ अप्रैल को थावे थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार से मारपीट कर गले की सोने की चेन और दुकान में रखे 75 हजार रुपए लूट लिए गए। इस संबंध में विदेशी टोला निवासी दुकानदार उमेश शर्मा के फर्द बयान पर थावे थाना में सात लोगों के खिलाफ सोमवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार उमेश शर्मा 8 अप्रैल की रात करीब 9 बजे थावे स्थित बिल्डिंग मटेरियल की अपनी दुकान पर थे। सुंदरपट्टी गांव के सूरज कुमार महतो अपने छह अन्य साथियों संजय महतो, अभिषेक महतो, दुर्गेश महतो, विट्टू महतो, दीपू महतो और जैलूद्दीन अंसारी के साथ लाठी-डंडा लेकर दुकान पर पहुंचा और उनसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.