जमशेदपुर, जून 22 -- जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाईपहाड़ी में रंगदारी नहीं देने पर एक ऑटोमोबाइल दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने दुकानदार से मारपीट की और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावरों ने दुकान से आठ हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना शनिवार की बताई जा रही है।पीड़ित सूरज कुमार बिरसानगर जोन नंबर छह बी के रहने वाले हैं और भिलाईपहाड़ी में आयुष ऑटोमोबाइल नामक दुकान चलाते हैं। सूरज ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि शनिवार को वे अपनी दुकान पर थे, तभी कुछ युवक पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और दुकान में तोड़फोड़ मचाई।सूरज का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी दुकान में रखे करीब आठ हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने एमजीएम थाना में लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.