लखनऊ, फरवरी 5 -- काकोरी, संवाददाता। टाइल्स शोरूम एसआर ट्रेडर्स में दस लाख की रंगदारी न देने पर बम से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि अंधे की चौकी के पास एसआर ट्रेडर्स से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर छह आरोपियों ने 16 जनवरी की शाम शोरूम पर बम से हमला कर दिया था। जिसमें दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हुआ था। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन मुख्य बाल अपचारी फरार चल रहा था। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपी पर 25 हजार ...