कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता संदीपन घाट थाना पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले दो शातिरों को धर दबोचा है। रंगदारी न मिलने पर शातिरों ने दुराचार का केस दर्ज कराने के लिए फर्जी तहरीर पुलिस को दी थी। पीड़िता व उसके पिता ने इंकार किया तो राजफाश हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों का चालान कर दिया है। कोखराज निवासी कफील अहमद उर्फ रानू ने संदीपनघाट थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जमीन विवाद में रंजिश रखने वाले लोग उसके खिलाफ फर्जी दुराचार का केस दर्ज कराने की धमकी देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। उसको डरा धमकाकर 65 हजार रुपये ले चुके हैं। इसके बाद संदीपनघाट पुलिस को एक युवती की ओर से दुराचार की तहरीर भी दिलवा दी। एसपी राजेश कुमार ने मामले की जांच कराई तो कफील अहमद के आरोप सही मिले। पीड़िता व उसके पिता से पूछताछ की गई तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.