प्रयागराज, जनवरी 12 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी बदूद अहमद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अशरफ की तहरीर पर 11 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। हरवारा निवासी मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी ने 17 मई को अबू फैज सहित 11 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके छोटे भाई अतहर और दो रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला कर फायरिंग की गई और रंगदारी मांगी गई। आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। पुलिस नामजद आरोपी माजिद, अली, नसर व अबू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि आरोपी बदूद को कालिंदीप...