बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा दिए जाने के बाद अब उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग उठने लगी है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने रामभवन की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की मांग की है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा कि देश व प्रदेश की छवि को धूमिल करने वाले रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती ने ईमेल से दूसरे देशों में अश्लील फोटो-वीडियो बेचे हैं। उसने बच्चों को पैसा कमाने का धंधा बना रखा था। दोनों ने करोड़ों रुपये की आमदनी अर्जित की। इस अवैध अर्जित धन से बांदा व चित्रकूट में कई आलीशान मकान बनाए हैं। इन्हें अभी तक ध्वस्त नहीं किया गया है। नोमानी व उनके समर्थकों ने रामभवन व दुर्गावती की अवैध सम्पत्ति-मकानों को ध्...