अमरोहा, जनवरी 22 -- मंडी धनौरा। युवती ने युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए डीएम स्तर पर शिकायत की। हरकत में आई पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाद का निपटारा हो सका। आरोपी युवक पीड़िता युवती के साथ शादी के लिए रजामंद हो गया है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने डीएम से शिकायत कर गजरौला क्षेत्र के निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। आरोपी युवक संग पीड़िता युवती के परिजनों से वार्ता की। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने पर सहमति जताई। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी युवक ने पीड़िता युवती के साथ शादी करने के लिए रजामंदी जता दी। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच भी सहमति बन गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.