फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी के यौन शोषण के आरोपी कोच की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी घटना के वक्त भारतीय शूटिंग टीम का कोच था। एनआईटी महिला थाना एसएचओ माया ने गुरुवार को बताया कि आरोपी कोच के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा लिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छह जनवरी को पुलिस ने पीड़ित खिलाड़ी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। बता दें कि पीड़ित गत वर्ष दिसंबर में दिल्ली स्थित शूटिंग रेंज में मैच खेलने आईं थीं। आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज ने पीड़ित खिलाड़ी को मैच खत्म होने के बाद मैच के बारे में...