जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। मानगो की एक महिला का यौन शोषण करने और विदेश भाग जाने के मामले में आजादनगर थाना में किस दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच कर रही है। मामले में पीड़िता ने तौसीफ उसके पिता और मां को आरोपी बनाया है। सभी रोड नम्बर 17 आजादनगर के निवासी हैं। घटना 1 जनवरी 2022 से 7 मार्च 2025 के बीच की है। पीड़िता का आरोप है कि तौसीफ से उसका प्रेम संबंध था। इसी संबंध के चलते उसने शादी का झांसा देकर उससे यौन शोषण किया। बाद में वह विदेश चला गया। विदेश जाने के बाद वह शादी से मुकर गया। वह उसे अपने घर भी लेकर जाता था जहां वह अपनी मां और पिता की रजा मंदी के साथ उसे अपने पास रखता था। महिला के आरोप के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...