गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर यौन शोषण किये जाने के मामले में बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने नगर थाना के पीछे धरियाडीह में छापामारी की। यह छापामारी नगर पुलिस के सहयोग से की गई। छापामारी के दौरान पुलिस ने धरियाडीह निवासी कुणाली कुमार पिता सुनील प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी कुणाल को लेकर गिरिडीह कोर्ट पहुंची और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी। अदालत ने 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर कुणाल को दिल्ली ले जाने की अनुमति दिल्ली पुलिस को दे दी। 48 घंटे में दिल्ली पुलिस को कुणाल को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में प्रस्तुत करना होगा। अदालत से अनुमति के बाद दिल्ली पुलिस कुणाल को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। यह पूरा मामला नई दिल्ली के पहाड़गंज थाना से संबंधि...